आजादी के बाद पहली बार इस गांव में फहराया गया तिरंगा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वहीं हरियाणा में एक ऐसा गांव था जहां आजादी के बाद आज तक एक बार भी झंड़ा नहीं फहराया गया है | आज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वहीं हरियाणा में एक ऐसा गांव था जहां आजादी के बाद आज तक एक बार भी झंड़ा नहीं फहराया गया है | आज सीएम ने वहां पहुंचकर न सिर्फ तिंरगा फहराया बल्कि लोगों को न्याय दिलवाने का आश्वासन भी दिया |

5 अगस्त 1947 के बाद भारत देश भले ही आजाद हो गया हो, लेकिन भिवानी जिला के बवानीखेड़ा खंड के तहत पडऩे वाले गांव रोहणात के निवासियों ने कभी भी अपने आप को आजाद नहीं माना | क्योंकि 1857 की क्रांति में गांव रोहणात के लोगों ने अग्रेंजों को मारने की ऐवज में अग्रेंजों के जुल्म सहे थे | अग्रेंज सैनिकों को मारने पर गांव रोहणात के 11 ग्रामीणों को हांसी के चौक पर बुल्डोजर से कुचलकर मार दिया गया था | जिसके चलते आज भी हांसी के इस मार्ग को लाल सडक़ के नाम से जाना जाता है |

अग्रेंजों ने न सिर्फ रोहणात के लोगों को कुचलकर मारा, बल्कि गांव के लोगों की जमीन भी नीलाम कर दी | आजादी के बाद भी रोहणात के ग्रामीणों को उनकी जमीन नहीं मिल पाई | गांव रोहणात के ग्रामीण पिछले 70 सालों से इस गांव में झंडा नहीं फहरा रहे थे। ये मामला जब मुख्यमंत्री के सामने गया तो मुख्यमंत्री ने खुद गांव रोहणात में पहुंचकर गांव के बुजुर्गो के हाथों 70 साल बाद गांव रोहणात में तिरंगा फहराया |

पहली बार फहराया गया तिरंगा

सीएम ने गांव को दी ‘मनोहर’ सौगात

अग्रेंजों के सितम से दुखी था गांव

नहीं मनाते आजादी दिवस

Watch Video

https://youtu.be/cdIQXlcd7A4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *