ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिमला में एक बार फिर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है | दरअसल, 21 मार्च को सदर थाना शिमला में एक युवती ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है | जानकारी के मुताबिक युवक-युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी |
फेसबुक के जरिए हुई थी दोनों की दोस्ती
युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर उसके साथ बीते 13 मार्च को बलात्कार किया | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है |
