ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: राजस्थान के पोखरण में गुरूवार को ताकतवर सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल “ब्रह्मोस” का स्वदेशी सीकर के साथ सफल परीक्षण किया गया | यह सीकर डीआरडीओ और सेना ने मिलकर विकसित किया गया है।
दुनिया की सबसे तेज एंटी शिप मिसाइल
यह दुनिया की सबसे तेज एंटी शिप मिसाइल है। मिसाइल के इस परीक्षण के दौरान पोकरण में डीआरडीओ के अधिकारियों के साथ सेना और ब्रह्मोस के अधिकारी भी मौजूद थे। इसके साथ ही पोखरण में एक और इतिहास बन गया ।


