ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सूफी गायिका नूरा सिस्टर्स के पिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अपने बेटे की सास पर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि उनके बेटे की सास का व्यवहार ठीक नहीं था वो काफी काफी समय उनके घर पर रह कर जाती थी।
इतना ही नहीं वो उनके साथ गलत संबंध भी बनाना चाहती थी। इसके इलावा उन्होने ये भी बताया कि जब उन्होने पुलिस स्टेशन समझौते के लिए बुलाया तो लड़की के घरवालों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। जब उन्होने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ नूरा सिस्टर्स के भाई साहिल मीर ने भी अपनी पत्नी की मां पर आरोप लगाए है। साथ ही उसने ये भी कहा कि शादी के तीन साल ही हुए थे कि ससुराल पक्ष ने उनके ऊपर दहेज मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। इसके इलावा उनको जान से मारने की भी धमकी भी दी गई है।
https://youtu.be/a7rMoHnv540


