ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को चेतावनी दी है। उन्होने कहा कि यदि फेसबुक के कारण किसी भी तरह का डाटा लीक हुआ या उसमें किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी हुई तो वो उनको नहीं छोड़ेगे।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि वो डाटा को सुरक्षित रखने के लिए जरूर कदम उठाएं। साथ ही मार्क जुकरबर्ग को ये भी कहा कि वो इस बात को गंभीरता से लें। यदि ऐसी कोई भी बात सामने आती है तो इस कदम को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। इसके इलावा यदि उनको जरूरत पड़ी तो भारत भी बुलाया जा सकता है।
सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर की चेतावनी के बाद फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि वह डेटा सुरक्षित के लिए अपना भरोसा देते है। उन्होने भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारती चुनावों में किसी भी तरह की को दखलअंदाजी नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ डेटा लीक मामले पर उन्होने कहा कि जो भी हुआ वो भरोसे को तोड़ने वाला है। इसलिए मै इसकी मांफी मांगता हुं। भविष्य में कंपनी इस तरह की वारदात को नहीं होने देंगी। बता दें कि भारत सरकार ने फेसबुक को ब्लॉक करने की भी चेतावनी भी दी है।


