UP के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गठजोड़ की कोशिश के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गठजोड़ की कोशिश के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है | इस्तीफा मंजूर होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है | सूत्रों का कहना है कि नई नियुक्ति होने तक राज बब्बर को काम करते रहने के लिए कहा गया है |

राज बब्बर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली अधिवेशन के बाद संगठन में होने वाले फेरबदल के मद्देनजर कई प्रदेशों के अध्यक्ष और प्रभारी बदले जाने हैं। राज बब्बर के त्याग पत्र को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है | प्रदेश अध्यक्ष बदलने के साथ प्रदेश प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद को बदलने की संभावना भी बढ़ गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *