गुरबख्श सिंह खालसा की आत्महत्या के बाद क्या हो जाएंगी सिखों की रिहाई ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरबख्श सिंह खालसा ने देश के विभिन्न जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए 75 फूट पानी की टंकी से छलांग लगाकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरबख्श सिंह खालसा ने देश के विभिन्न जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए 75 फूट पानी की टंकी से छलांग लगाकर अपनी जान दें दी। गुरबख्श सिंह सजा पूरी होने के बावजूद भी जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई की मांग की। इसके लिए उन्होने भूख हड़ताल भी की। पर प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया ना मिलने के कारण वो टंकी पर चढ़ गए जिसके बाद उन्होने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उनको नीचे उतारने की कोशिश की पर उन्होने टंकी से छलांग लगा दी। जिस कारण वो काफी जख्मी हो गए थे।

Gurbaksh Singh Khalsa

अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  उनकी आत्महत्या के बाद अब बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या सिखों को गुरबख्श सिंह की मौत के बाद रिहाई मिल पाएंगी या नहीं। गौरतलब है कि उन्होने बंदी सिखों की रिहाई के लिए 13 नवम्बर 2013 गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली से भूख हड़ताल शुरू की थी।

Gurbaksh Singh Khalsa 1

इस दौरान उनके साथ कई लोग जुड भी गए थे पर 45 दिन की भूख हड़ताल के बाद उन्होने ज्ञानी गुरबचन सिंह के आश्वासन दिलाने के बाद अपनी भूख हड़ताल को खत्म कर दिया था जिस कारण उनके साथ जुडे लोग नाराज हो गए और उनका साथ छोड़ दिया। जब सिखों की रिहाई तब भी नहीं हुई तो वो एक बार फिर से भूख हड़ताल पर बैठे। फिर से आश्वासन मिलने के बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी। अपनी सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया। जिस कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Gurbaksh Singh Khalsa 1

अपनी बेगुनाही को साबित करने के लिए उन्होने तीसरी और आखिरी बार भुख हड़ताल की। वो मंगलवार दोपहर तीन बजे पानी वाली टंकी पर चढ़ गए और वही से छलांग भी लगा दी। जिस कारण उनकी मौत हो गई। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या गुरबख्श सिंह की आत्महत्या करने के बाद सिखों की रिहाई हो जाएगी। या फिर से सिखों को संघर्ष करना पड़ेगा। दूसरा सवाल ये भी उठता है कि क्या गुरबख्श सिंह ने आत्महत्या अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए की या सच में सिखों की रिहाई के लिए। क्यों उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *