ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के गांव डिक्ख में कर्ज से परेशान किसान गुरप्रीत सिंह ने जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरप्रीत सिंह पर एच.डी.एफ.सी. बैंक बरनाला का करीब 14 लाख, सहकारी सभा और गैर-सरकारी लेन-देन मिलाकर करीब 18 लाख रुपए कर्ज था | जिस कारण वह परेशान रहता था। उसने खेत में कोई जहरीली दवा निगल ली। सहारा सोसायटी के अध्यक्ष केवल शर्मा ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह साढ़े 3 एकड़ जमीन का मालिक था और 2 बहनों और 2 भाइयों में सब से छोटा था।
कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
किसान ने खेत में कीटनाशक निगलकर की ख़ुदकुशी
किसान के परिवार पर था 18 लाख रुपए का कर्ज
कर्ज के कारण मानसिक परेशान रहता था किसान
Watch Video
https://youtu.be/sBVP5O-qL0A
