ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अबोहर में BSF को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है | भारत पाक की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर BSF ने 2 पाकिस्तानी तस्करों को घुसपैठ करते हुए दबोच लिया |
तस्करों से करीब 2 किलो हीरोइन बरामद
इनके पास से 9 पैकेट हेरोइन दो चाइना मेड पिस्टल 30 बोर की चार मैगजीन और 36 जिंदा कारतूस, एक चाकू 270 रूपये की पाकिस्तानी करेंसी दो मोबाइल तीन पाकिस्तानी सिम कार्ड और पाकिस्तानी सिगरेट के 104 पैकेट बरामद हुए हैं |
BSF ने पंजाब पुलिस को सौंपे तस्कर
पकड़ी गई हीरोइन के 9 पैकटों का कुल वजन 2 किलो 970 ग्राम बताया जा रहा है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए पाकिस्तानी तस्करों को BSF ने फाजिल्का पुलिस के हवाले कर दिया है।
दोनों को कोर्ट में किया जाएगा पेश
फाजिल्का के एसएसपी केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि इन दो पाकिस्तानी तस्करों को कोर्ट में पेश किया जाएगा | जहां से रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी | इनका भारत में यह नशा भेजने का सिस्टम पता लगाया जाएगा और ये खेप कहां पहुंचानी थी इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी |
