ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नंगल की भाखड़ा नहर नंगल हैडल चैनल में शाम के समय कुछ लोगों ने बिना सर से एक लाश पानी में तैरती हुई देखी। यह लाश गांव रायपुर भाखड़ा नहर नंगल हैडल चैनल पर बने साइफन बृज के पास पानी में तैर रही थी।
गांव की तरफ जा रहे लोगों ने इस लाश को देखा। तभी उन्होंने नंगल पुलिस को इसकी सूचना दी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी में तैर रही लाश को देखा और अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह लाश किस व्यक्ति की है।
इस लाश का सर पहले से ही गायब था या पानी में अधिक समय लाश रहने के कारण सर धड़ से अलग हो गया यह कहना अभी संभव नहीं है। इस सिर कटी लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। लाश देखने में बहुत पुरानी और 40 साल के करीब उम्र के व्यक्ति की लग रही है। फिहलाल मामले पर कारवाई की जा रही है।


