बड़े परदे का सुल्तान, छोटे परदे का बॉस, सलमान ला रहे हैं ‘दस का दम’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सलमान खान का बिग बॉस 11 भले ही ख़त्म हो गया हो लेकिन उनका शो ‘दस का दम’ का नया सीज़न शुरू होने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सलमान खान का बिग बॉस 11 भले ही ख़त्म हो गया हो लेकिन उनका शो ‘दस का दम’ का नया सीज़न शुरू होने वाला है । जिसका एक वीडियो जारी किया गया है । टीवी शो दस का दम का तीसरा सीज़न इस साल जून में ऑन एयर होगा । ये वीकेंड शो होगा । जिसके 26 एपिसोड दिखाए जाएंगे ।

सलमान ला रहे हैं ‘दस का दम’

सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है । इस वीडियो में एक एप है जिसके जरिये लोग सलमान खान के साथ गेम खेलने पहुंच सकते हैं।

खेल जीतों, शो में एंट्री पाओ

शो में जाने के लिए ऐप के 40 लेवल्स को पार करना होगा और हर लेवल पर 20 सवाल होंगे । सारे लेवल पार करने वाले को ऑडिशन में जाने का मौका मिलेगा और उसमें से लकी विजेता सलमान खान के साथ दस का दम खेलेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *