यमुना एक्सप्रेस-वे बना मौत का हाईवे, हादसा में AIIMS के तीन डॉक्टरों की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एम्‍स के तीन डॉक्‍टरों की मौत हो गई है। जिनमे एक फाजिल्का निवासी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एम्‍स के तीन डॉक्‍टरों की मौत हो गई है। जिनमे एक फाजिल्का निवासी डाक्टर यशप्रीत भी शामिल हैं| इसकी जानकारी मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया।

FAZILKA_AIIMS DOCTOR

बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह हुए इस सड़क हादसे में जिन 3 डॉक्टरों की मौत हुई है वे सभी एम्स के इमर्जेंसी विभाग के डॉक्टर थे। हालांकि,जो 4 लोग घायल हुए हैं वे भी एम्स के डॉक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक वह अपने दोस्त डॉ.हर्षद का जन्मदिन होने की वजह से अपने साथियों के साथ आगरा जा रहे थे।

FAZILKA_AIIMS DOCTOR

इसी दौरान मथुरा 88 माइलस्टोन के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर उनकी कार कन्टेनर से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद फाजिल्का के डाक्टर यशप्रीत सिंह का परिवार सदमे में है।

https://www.youtube.com/watch?v=ymXu2AhSFss

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *