ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिवालिक की पहाड़ियों में बसा श्री आनंदपुर साहिब ,जहां पर सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर नए धर्म की स्थापना की। श्री आनंदपुर साहिब अपने आंगन में कई विरासतें संजोये बैठा है।
श्री आनंदपुर साहिब में कई पुरातन हवेलियां हैं जिनमें कुछ गुरु गोबिंद सिंह जी के वंशजों की हैं जो आजकल खंडहर बन चुकी हैं। आज हालात यह है की इन हवेलियों मैं रहने वाला कोई भी नही है। इनकी हालत बद से बदतर हो रही है। पुरातन हवेलियों के बारे में एसजीपीसी मेंबर अमरजीत सिंह चावला ने कहा कि वो एसजीपीसी की मीटिंग में इसके बारे में बात करेंगे।
पंजाब सरकार श्री आनंदपुर साहिब को विश्व का आठवां अजूबा बनाने जा रही है जिसके लिए विरास्त-ए-खालसा जैसी इमारतें बनाने जा रही हैं।
इससे अच्छा होता की सरकार इन हवेलियों को अपने कब्ज़े में लेकर इनकी पहचान को बनाये रखती क्योंकि वास्तव में गुरु साहिब की यह निशानियां ही असली विरासत हैं जिनको देखने के लिए विदेशों से लोग आते तो आनंदपुर साहिब वास्तव में दुनिया का आठवां अजूबा होता।



