KejriwalVSBhagwant:केजरीवाल की माफी के बाद AAP में बगावत, भगवंत मान ने दिया पार्टी से इस्तीफा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा मानहानि मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा मानहानि मामले में अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के बाद पंजाब पार्टी में बगावत खड़ी हो गई है जिसके बाद पंजाब पार्टी प्रधान भगवंत मान ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। मान ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डाल इसकी जानकारी दी। मान ने लिखा मैं आम आदमी पार्टी की प्रधानगी से इस्तीफा दे रहा हूं लेकिन पंजाब में ड्रग माफिया तथा लोगों के साथ हो रही धक्केशाही के खिलाफ मैं लड़ता रहूंगा। एक सच्चा पंजाब होने के नाते जंग जारी रहेगी।

बता दे कि गत दिवस दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक मामले में अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया से लिखित में माफी मांगी जिसकी जानकारी मजीठिया ने प्रैस कांफ्रैंस दौरान दी। इस  मामले पर आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट में खासी नाराजगी है। पंजाब आप के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी से चर्चा किए बगैर यह कदम उठाया है। वहीं, पार्टी के नाराज नेता कुमार विश्वास ने भी इसे लेकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘एकता बाँटने में माहिर है, खुद की जड़ काटने में माहिर है, हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद, थूक कर चाटने में माहिर है!’ यहां पर स्पष्ट कहना होगा कि यह माना जा रहा है कि इशारा केजरीवाल की ओर है | उन्होंने कहीं भी उनका नाम नहीं लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *