ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दूसरी तीन दिवसीय राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप अकाल कॉलेज मस्तुआना साहिब में सम्पन्न हो गई। इस चैंपियनशिप में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने लड़के और लड़कियों के वर्ग में ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया। लड़कों में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर दूसरे और दिल्ली यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर रही । लड़कियों के वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दूसरा और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तीन दिवसीय राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप संपन्न
अकाल कॉलेज मस्तुआना साहिब में किया गया आयोजन
PU पटियाला ओवरऑल पहले स्थान पर रही
11 यूनिवर्सिटी के करीब 250 खिलाड़ी हुए शामिल
Watch Video
https://youtu.be/pi53d2d6hMY
