ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कई बार जिससे हम प्यार करते है उससे मिलने की इच्छा इस कदर बढ़ जाती है कि रास्ते में आने वाली बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी बड़ी नहीं लगती और उनको आसानी से पार कर लिया जाता है।
ऐसा ही कुछ देखने को मिला लंदन में जहां एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने की इच्छा इस कदर हुई कि उसने बिना स्टीयरिंग व्हील वाली कार को दौड़ा दिया। इस युवक ने बिना स्टीयरिंग व्हील वाली कार को मुलाकात के बीच में नहीं आने दिया।
गौरतलब है कि कार चलाते हुए युवक ने इस की वीडियों भी बनाई जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। युवक की कार में स्टीयरिंग व्हील नहीं था और उसकी प्रेमिका ने उसको मिलने के लिए बुला लिया तो उसने कार को स्टीयरिंग व्हील के बजाय रैंच के साथ चलाना सही समझा।


