शिमला: बजट भाषण की चर्चा में विपक्ष ने घेरी सरकार, सीएम का विपक्ष को करारा जबाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बजट पर चर्चा में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंन्त्री ने अपने पौने तीन घंटे के 84 पन्नों के भाषण में कुछ नया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बजट पर चर्चा में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंन्त्री ने अपने पौने तीन घंटे के 84 पन्नों के भाषण में कुछ नया नही कहा। आपसे अफ़सरसाही ने बजट में ये भी बुलाबा दिया कि आपकी सरकार भी कर्जे से  चलेगी। क्योंकि आपकी सरकार का वित्तीय प्रबंधन भी वहीं अफ़सर देख रहे है जो कांग्रेस के सरकार के दौरान देखते रहे।

सीएम का विपक्ष को करारा जबाब

विपक्ष के सवालों पर मुख्यमंन्त्री ने कहा की विपक्ष सिर्फ़ विरोध के लिए विरोध कर रहा है। क्योंकि विपक्ष के पास कहने को कुछ नही है। मुख्यमंन्त्री ने अग्निहोत्री की ओर से सीएम कार्यालय में संघ के दखल को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सीएम कार्यालय में संघ का कोई दखल नही है। विपक्ष शुरू से ही बेवजह इसको मुददा बना रहा है।

विकास के मुददो को लेकर आगे बढ़ रही है सरकार- सीएम

वहीं सीएम जयराम ने कहा कि कानून व्यवस्था पर भी विपक्ष के नेता ने गलत आंकड़े प्रस्तुत किए। सरकार पर किसी तरह से अफसरशाही हावी नही है। सरकार प्रदेश के विकास के मुददो को लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार बेरोजगारों को सरकारी नोकरी के साथ साथ निज़ी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *