ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा के शहर सरी में पंजाबी युवक का कत्ल हो गया है। जानकारी अनुसार डेल्टा का रहने वाला परदीप सिंह बराड़ अपने दोस्त के पास आया था उसी समय दो कारों मे सवार लोगों ने उस पर गोलियों से हमला कर दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि न्यूटन क्षेत्र के पास के एक घर के करीब गोलियां चलने की सुचना मिली। जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची तो परदीप जख्मी हालत में मिला।
पुलिस का ये भी कहना है कि ये मामला किसी आपसी रंजिश का लग रहा है। इसके इलावा साल 2015 मे हुई गोलीबारी की घटनाओं मे शामिल होने का भी शक है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


