चंडीगढ़ CTU ने AC और Non-AC बसों का बढ़ाया किराया !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ सीटीयू की बसों में रोजाना सफर करने वाले दो लाख यात्रियों को आज से एसी और नॉन एसी बसों में यात्रा के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चंडीगढ़ सीटीयू की बसों में रोजाना सफर करने वाले दो लाख यात्रियों को आज से एसी और नॉन एसी बसों में यात्रा के दौरान अधिक किराया देना होगा। सीटीयू की ओर से किराए में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

chandigarh bus

एसी और नॉन एसी बस के किराए में बढ़ोतरी के साथ बसों के पास भी महंगे कर दिए गए हैं। इससे सीधे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू ) की लोकल रूट की 500 बसों में यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। यह किराया एसी और नॉन एसी बसों में यात्रा प्रारंभ से पांच किलोमीटर तक, पांच से दस किलोमीटर तक और दस किलोमीटर के ज्यादा की कैटेगरी में बढ़ाया गया है।

फिलहाल सीटीयू को हर साल करीब 80 करोड़ का घाटा हो रहा है। सीटीयू ने किराए को बढ़ाने का प्रपोजल छह महीने पहले बनाया गया था। ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से किराया बढ़ाने के पीछे यह दलील चंडीगढ़ प्रशासन को दी गई थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

chandigarh bus

सीटीयू की कमाई 140 करोड़ हैं जबकि सीटीयू का खर्चा 220 करोड़ है। 80 करोड़ के घाटे को पूरा करने के लिए यह किराया बढ़ा दिया गया है। पिछले तीन साल से सीटीयू की ओर से किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। सीटीयू की ओर से बस पास सहित सभी तरह के पासों के रेट बढ़ गए हैं।

chandigarh bus 4

इस कारण स्टूडेंट्स के साथ रोजाना यात्रा करने वालों का सफर महंगा हो जाएगा। सीटीयू की ओर से 74 रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। सीटीयू की ओर से एसी और नॉन एसी की 450 बसें चल रही हैं। वहीं लांग रूट पर 100 बसों का संचालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *