पाक विदेश मंत्री के चेहरे पर स्याही पोती, आसिफ पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में शनिवार देर रात पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर स्याही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में शनिवार देर रात पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर स्याही फेंकी गई | भरी सभा में स्याही फेंकने वाला व्यक्ति धार्मिक चरमपंथी बताया जा रहा है |

आसिफ पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

आरोपी ने पुलिस को बताया कि आसिफ की पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के इस्लाम के अंतिम नबी होने की मान्यता को संविधान के माध्यम से बदलने की कोशिश की है, जिससे उसकी भावनाएं आहत हुई हैं | पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना के बाद संदिग्ध की पिटाई की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *