ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर साहिब के बठिंडा रोड़ पर स्थित एक प्राईवेट अस्पताल के बाहर तीन अनजान व्यक्तियों ने एक व्यक्ति पर गोलियों से हमला कर दिया जिस कारण व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।
बता दें कि हमलावारों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब गुरदेव सिंह नाम का व्यक्ति अस्पताल से बाहर आ रहा था। तभी सभी हमलावारों ने उस पर हमला कर दिया।
गौरतलब है कि इस वारदात की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की कारवाई शुरू कर दी है।


