करनाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 से ढाई करोड़ की हिरोइन के साथ युवको को किया गिरफ्तार

नशा इस कदर हमारे युवाओं की नसों में घुल रहा है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि लगभग हर…

नशा इस कदर हमारे युवाओं की नसों में घुल रहा है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि लगभग हर रोज पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है । करनाल में भी पुलिस ने चार सौ 52 ग्राम हिरोइन के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया ।

प्रदेश की युवापीढ़ी अब नशे की चपेट में है । इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है । हर रोज पुलिस नशा बेचने ,नशे का कारोबार करने वाले आरोपिय़ों को गिरफ्तार करती है । ताजा मामला करनाल का है जहां पुलिस ने करनाल जीटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान चार युवकों को चार सौ 52 ग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया है । जिसकी इंटर नैशनल मार्किट में कीमत 2 से ढाई करोड़ के बीच में है । दरअसल पुलिस टीम ने अनाज मंडी जीटी रोड पर नाका लगाया था और उन्हें सुचना भी मिली थी की कुछ लोग दिल्ली की तरफ से आ रहे है जिनके पास कुछ संग्दिध चीज है जिसपर पुलिस ने नाका लागाया । लेकिन पुलिस के नाके को देखकर सभी आरोपी पहले रुक गए और भागने की कोशिश करने लगे । जिसपर पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके पर पकड़ा और तलाशी के दौरान एक पैकेट मिला । जिसको देखने के बाद पुलिस को शक हुआ और जब पुलिस को हकीकत पता लगी तो वह भी चकित रह गई की युवाओं के पास हिरोइन आया कहा से ।

प्रदेश का युवा अब नशे की तरफ बढ़ता जा रहा है हरियाणा में ही नहीं हरियाणा के साथ साथ पंजाब में भी युवाओं को नशे ने अपनी चपेट में ले रखा है । जिसका सीधा असर अब हरियाणा की युवा पीढ़ी पर भी पड़ रहा है । जी हां कॉलेज में पढने वाले युवा इस नशे की चपेट में आते हुए दिख रहे । हैरानी की बात ये है कि पढ़ने वाले बच्चें भी नशे की दलदल में फंसते चले जा रहे है । करनाल में पकड़े गए सभी आरोपी युवा करनाल जिले के रहने वाले है और इनमे से एक युवा तो कॉलेज में बी.ए.एम.एस फाइनल का छात्र भी है । फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अभी कोई पुराना मामला सामने नही आया है जिससे यह बात साफ़ है की हरियाणा की युवा पीढ़ी भी अब दिन ब दिन नशे की तरफ बढ़ रही है ।

Watch Video

https://youtu.be/joSv79zpdXQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *