ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कहते हैं कि प्यार दुनिया की सबसे हसीन चीज है । लेकिन अगर यही प्यार जान का दुश्मन बन जाए तो आप क्या कहेंगे । फरादीबाद में कुछ ऐसा ही हुआ । जहां एक शादीशुदा युवक को शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया और प्रेम इतना हुआ कि दोनों नें शादी कर ली । जिसके बाद से महिला के बेटों ने रंजिश में आकर युवक को मौत के घाट उतार दिया |
फरीदाबाद में प्यार करना राजेश नाम के युवक को भारी पड़ गया । वारदात फरीदाबाद के सेक्टर 55 की है। जहां एक शादीशुदा युवक ने कुछ महीनों पहले एक शादीशुदा महिला से प्रेम विवाह कर लिया था और तभी से महिला के बेटे युवक से रंजिश पाले हुए थे और युवक से रंजिश निकालने की ताक में थे और इसी प्रयास में उन्होंने कई बार युवक पर हमला भी किया था । जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक पर परिवार वालों ने सामाजिक तौर पर मामले को निपटाने का प्रयास किया। लेकिन वहां भी बात नहीं बनी और फिर बुधवार को कुछ युवकों ने चाकुओं से गोदकर प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या कर दी । मृतक की माँ ने हत्या का आरोप महिला के बेटों पर लगाया है ।
राजेश की चाची ने आरोप लगाते हुए बताया है की राजेश ने अभी 7 महीने पहले एक शादीशुदा महिला से प्रेम विवाह कर लिया था जिसके चलते महिला के बेटे रंजिश पाले हुए थे और कल उन्होंने ही कुछ दोस्तों के साथ मिलकर राजेश की चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी । तो वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है । पुलिस कह तो रही है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । अब देखना ये होगा कि कब पुलिस मामले के आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और कब उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिल पाती है ।
Watch Video
https://youtu.be/cx52vdSid44
