ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला सशक्तिकरण मे पाए गए शानदार योगदान के लिए पजाब की महिलाओं को नारी शक्ति के साथ सम्मानित किया।
बता दें कि राष्ट्रपति भवन में अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से अवार्ड समाजिक सुरक्षा और महिला वाल विकास मंत्री श्रीमति रजिया सुल्ताना ने प्राप्त किया। रजिया सुल्ताना ने बताया कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ स्कीम में बहतरीन कारगुजारी और लिग अनुपात में सुधार दर्ज करने के कारण पंजाब को नारी शक्ति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।

