ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी इंडस्ट्री के लिए दुख की खबर है कि दिलपीत ढिलों के गीत में शराबी अंकल की भूमिका निभाने वाले जस्सी देओल का निधन हो गया है। जस्सी देओल की मौत दिल का दौरा पड़ने कारण हुई है।
ये जानकारी दिलप्रीत ढिलों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर को सांझा करके दी। बता दें कि जस्सी देओल की शुरूआत एक वायरल वीडिंयों के द्वारा हुई थी। उस वीडियों में किसी विवाह समारोह के दौरान कूकां मारते हुए नजर आए हुए है।
इसके बाद पंजाबी गीत आहले फड़ ले रकाने चाबी कार दी में कूकां मारे के पर्चा दर्ज करवाने को बोलते हुए दिखाई देते है। उनकी ये अदायगी ने लोगों के दिल में बस गए थे।
पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिलों ने जस्सी देओल को अपने गीत में शराबी के किरदार के लिए शामिल किया जिसके बाद वो दिनों दिन मशहूर होते गए। पर जस्सी देओल के निधन के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में कूकां हमेशा के लिए शांत हो गई है।



