ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने घर के ही तूफान में घिर गए हैं । उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर बेवफाई के गंभीर आरोप लगाए हैं । हसीन जहां ने उन पर कई लड़कियों से अवैध रिश्तों की तोहमत जड़ दी है और अब वो कानूनी कार्रवाई का मूड बना रही हैं । जबकि मोहम्मद शमी ने सभी आरोपों को झूठा करार दिया है । मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी के आरोपों पर मीडिया के सामने बयान दिया ।
उन्होंने कहा, मुझ पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं, इसके पीछे जरूर किसी का हाथ है । मैं सबकुछ जानने के बाद ही इस पर कुछ बता सकता हूं । मैं पहले जैसा था, वैसा ही रहूंगा । यह मेरे खेल को खराब करने की साजिश भी हो सकती है । मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक पेज पर शमी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए पोस्ट भी लगाई है । उन्होंने व्हाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स शेयर किए गए हैं । उनका दावा है कि ये स्क्रीन शॉट शमी की दूसरी लड़कियों से हुई चैट के हैं । हसीन जहां की मानें तो उनके पति मोहम्मद शमी दूसरी लड़कियों से अंतरंग चैट करते हैं, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हैं. कई साल से वो ये प्रताड़ना सहती आ रही हैं ।
Watch Video
https://youtu.be/TpfZlsSHF9Q
