बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का दिखा ‘मेंटल लुक’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: क्या आपको पता है अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों ‘मेंटल’ हो गई हैं । दरअसल कंगना पर इन दिनों उनकी अगली फिल्म ‘मेंटल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: क्या आपको पता है अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों ‘मेंटल’ हो गई हैं । दरअसल कंगना पर इन दिनों उनकी अगली फिल्म ‘मेंटल है क्या’ का खुमार इस कदर चढ़ा है कि वह ऑफ स्क्रीन भी फिल्म के किरदार की तरह व्यवहार कर रही हैं । मंगलवार शाम ‘मेंटल है क्या’ की टीम ने जमकर पार्टी की ।

इस पार्टी में फिल्म की पूरी टीम के साथ कंगना, राजकुमार राव और एकता कपूर भी मौजूद थे । फिल्म ‘मेंटल है क्या’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया जिसे फैंस का जबरदस्त प्यार मिला । इसके बाद फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने एक पार्टी होस्ट की जिसमें फिल्म से जुड़े लोग पहुंचे ।

बता दे बॉलीवुड क्वीन कंगना मीडिया के सामने अलग अलग फेस बनाते हुए पोज़ करती नजर आई । इस मेंटल लुक के साथ पार्टी में कंगना ब्लैक हॉट ड्रेस में पहुंची थी | इस फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे । वर्ष 2014 की हिट फिल्म ‘क्वीन’ में कंगना रनौत के साथ काम करने के बाद अब वह उनके साथ ‘मेंटल है क्या’ में दिखाई देंगे ।

यह फिल्म ‘मेंटल है क्या’ कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित है और यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रकाश कोवेलामुदी द्वारा निर्देशित होगी । एकता के अलावा इस फ़िल्म को शैलेश आर सिंह भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘मेंटल है क्या’ दिमागी बीमारियों और उससे जुड़े लोगों की कहानी है जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा है। साथ ही एकता कपूर इस पार्टी को होस्ट करने नेवी ब्लू कलर का जंप सूट पहने दिखीं, जिसे देखकर काफी हॉट लग रही थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *