पंजाब के Ex सीएम ने कैप्टन सरकार को बताया निकम्मी सरकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आई कांग्रेस सरकार जब से बनी है उस समय से ही वो विवादों में घिरी हुई है। कभी इस सरकार के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आई कांग्रेस सरकार जब से बनी है उस समय से ही वो विवादों में घिरी हुई है। कभी इस सरकार के नेताओं की वजह से या फिर सरकार की गलत कार्यप्रणालियों के कारण विपक्ष के नेताओं की टिप्प्णी का शिकार होती आई है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले पंजाब के लोगों से बहुत से वादें किए थे जिनकों पंजाब सरकार भुल चुकी है। जिस कारण पुर्व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल  ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है।

parkash captain

वह हर मामले पर लगभग फेल ही नजर आई है। प्रकाश सिंह बादल का ये भी कहना है कि ऐसी सरकार ना तो पहले कभी बनी है और ना ही आने वाले समय में बनेगी। इस सरकार ने पंजाब के लोगों के हित के लिए अब तक कुछ नहीं किया है।

parkash captain

कैप्टन सरकार को एक साल पूरा हो गया है इस दौरान सरकार ने ऐसे काम किए है जो इसको नहीं करने चाहिए थे और जो काम करने योग्य थे उनका उन्होने ज़िकर तक नहीं किया। बिजली महंगी करके लोगों पर बिना मतलब का बोझ डाला है।

parkash badal

कैप्टन ने गरीब किसानों को वादा किया था कि वो उनके कर्जों को माफ करेंगे पर वो वादा भी उनका बीच में लटक रहा है। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया और किसानों की खुदकुशी का सिलसिला जारी है। पंजाब के नौजवानों को अभी तक ना ही मोबाइल मिलें और ना ही रोजगार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *