साढ़े 3 साल में बीजेपी सरकार ने नये हरियाणा की रखी नींव- वित्त मंत्री कै.अभिमन्यू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सदन में हंगामा झेलने और विपक्ष के आरोपों पर वित्त मंत्री कै. अभिमन्यू ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया | अभिमन्यू ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सदन में हंगामा झेलने और विपक्ष के आरोपों पर वित्त मंत्री कै. अभिमन्यू ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया | अभिमन्यू ने बताया कि साढ़े 3 साल में बीजेपी सरकार ने नये हरियाणा की नींव रखी है | प्रदेश के ढांचागत विकास के लिए किये गये काम का ब्यौरा देते हुए अभिमन्यू ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल की सरकार में प्रदेश के आखिरी व्यक्ति तक बजट का लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है |

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर साल बेहतर किया है | रेवेन्यू की दृष्टि से हरियाणा बेहतर हुआ है | कैप्टन ने कहा कि पिछली सरकारों में लीकेज होता था | लेकिन अब बिना लीकेज के सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम आदमी तक पहुंच रहा है | उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक बहुत सारे गड्ढे भरे हैं और जो कुछ बच गये हैं | उन्हें भरने का काम किया जा रहा है, जल्द ही भरे जाएंगे |

Watch Video

https://youtu.be/Lr8pJ6KHhV8

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *