ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की की बेबी हनीप्रीत आज पंचकुला की अदालत में पेश हुई। पंचकुला कोर्ट में हनीप्रीत पर पंचकुला हिंसा मामले को लेकर बहस हुई।ॉ
हनीप्रीत के मामले पर अगली कारवाई 28 मार्च को होगी। 28 मार्च को उस पर आरोप तय करने के लिए बहस की जाएगी। इसके इलावा अगली सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी। बता दें कि राम रहीम की गिरफ्तार के बाद उसकी चहेती हनीप्रीत ने दंगों को भड़काने के लिए साजिश रची थी।
इसके लिए उसने एक अहम मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग में उसने सभी को अपना अपना काम सौंपा था। इस मीटिंग में आदित्य इंसा, और विपासना इंसा भी शामिल हुए थे। मीटिंग में ये भी तय हुआ था कि जैसे ही राम रहीम अदालत से बाहर आएगा हिंसा के बीच से राम रहीम को भगा कर किसी सुरक्षित स्थान पर ले कर चले जाएगे।
पर हनीप्रित की साजिश नाकाम रही पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच से वो अपने मनसूबों में सफल ना हो सकी। राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत पुलिस के शिकंजे से फरार थी पर पुलिस ने काफी मुशक्त के बाद हनीप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल हनीप्रीत की अगली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए 28 मार्च को होगी।



