ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में पुलिस गैंगस्टरों पर नकेल कस्ती हुई नजर आ रही है। इसलिए पंजाब पुलिस पंजाब के सभी इलाकों पर छापेमारी कर रही है।
इसी दौरान पंजाब पुलिस के हत्थे गैंगस्टर सराज संधू ऊर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि गैंगस्टर हिन्दू नेता विपन शर्मा के कत्ल का मुख्य आरोपी है।
इसके इलावा गैंगस्टर सराज ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरीए विपन शर्मा के कत्ल की जिम्मेदारी ली थी। जिसमें उसने कहा था कि उसने ये कत्ल अपने दोस्त के पिता की मौत का बदला लेने के लिए किया था। हालांकि ये स्पष्ट नही हो पाया था कि ये फेसबुक पोस्ट उसने ही की थी या किसी और ने। पर पंजाब पुलिस को सराज की गिरफ्तारी के बाद उससे अहम जानकारी मिलने का अनुमान है।
Congrats @PunjabPolice for nabbing gangster Saraj Singh Sandhu, wanted for murder of Hindu leader Vipan Sharma & other heinous crimes. Great job by AIG OCCU Harkamal Khakh, DSP RK Yadav, SIs Pritpal & Sukhjit, ASI Sukhwinder. Kudos to DGP Suresh Arora, DGP Intel Dinkar Gupta.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 6, 2018
पंजाब पुलिस की इस बड़ी कामयाबी के बाद सीएम कैप्टन ने ट्वीट कर पंजाब पुलिस को बधाई दी है.


