शिमला: हिमाचल कैबिनेट की हुई बैठक, Supplementary Budget को दी गई मंजूरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई । बैठक में वित्त वर्ष के Supplementary Budget को मंजूरी दी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई । बैठक में वित्त वर्ष के Supplementary Budget को मंजूरी दी गई । यह सप्लीमेंटरी बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा ।

नगर निकायों को TCP के अंदर लाने का फैसला  

बैठक में अहम रूप से नगर निकायों को टीसीपी के अंदर लाने का फैसला लिया । अब जो भी नगर निकाय टीसीपी से बाहर हैं, उन्हें जल्द अंदर लाया जाएगा । इसके अलावा पिछली सरकार के बिना बजट के खोले पोलटेक्निकल बंद किये जाएंगे । साथ ही सरकार ने 7 मार्च को फिर कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसमें सत्र पर चर्चा होगी | नगर निकायों में टीसीपी के फैसले से लोगों को आसानी होगी । लोग अब घर आदी बनाने के लिए पंचायत लेवल पर सभी फॉरमेलिटिस़ पूरी कर सकेंगे और उन्हें ज्यादा चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे ।

पतलीकूहल में नई फायर पोस्ट खोलने को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि भवारना के सीएचसी को सिविल अस्पताल किया जाएगा । इस अस्पताल में 50 बिस्तरों की व्यवस्था होगी और इसके लिए अलग-अलग श्रेणियों के 20 पद भी स्वीकृत किए गए हैं । बैठक में कुल्लू के पतलीकूहल में नई फायर पोस्ट खोलने को भी मंजूरी दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *