ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है। किसी भी काम में सबसे जरूरी चींज होती है वो है लगन, मेहनत और हिम्मत। ये बात साबित कर दी है महाराष्ट्र के पूने में चाय बेचने वाले ने। नवनाथ येवले ने अपनी चाय की दुकान येवले टी हाऊस के नाम से शुरू की।
अपनी मेहनत और लगन के साथ आज उनकी चाय की दुकान पूना की मशहूर दुकानों में से एक है। इस समय उनकी पूना में चाय के तीन सैंटर है और हर सैंटर में करीब 12 लोग काम कर रहे है।
जिस कारण उनकी महीने की कमाई करीब 12 लाख रूपए है। नवनाथ का कहना है कि पकौडो के बाद ये चाय का काम भी लोगों को रोजगार दे रहा है।
अब वो इसको अतंरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना चहाते है। गौरतलब है कि नवनाथ येवले ने अपनी शुरूआत चाय की छोटी सी दुकान से शुरूआत की और वो आज इस व्यवसाय से लाखों रूपए कमा रहे है।
जिसके बाद उन्होने ये साबित कर दिया कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है। बस अपने काम के लिए लगन होनी चाहिए।




