पंजाब के मशहूर वेरका मिल्क प्लांट के दूध के सैंपल हुए दिल्ली में फेल, 3 टैंकर भेजे वापिस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना मिल्क प्लांट वेरका से दुध की होती सप्तालई की गुणवत्ता शंका के घेरे में आ गई है। क्योकि इस प्लांट से दिल्ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना मिल्क प्लांट वेरका से दुध की होती सप्तालई की गुणवत्ता शंका के घेरे में आ गई है। क्योकि इस प्लांट से दिल्ली गए दूध के टैंकर के सैंपल फेल कर दिए गए और 3 टैंकर दिल्ली से वापिस आ गए है।

Verka Milk

वेरका मिल्क प्लांट से दो मार्च को दूध का एक टैंकर दिल्ली दूध की सप्लाई देने गए था पर वहां जब संस्था डीएमसी की तरफ से दूध की गुणवत्ता की जांच की गई तो उस में कैमिकल पाया गया जिस कारण उन्होने दूध के टैंकरों को रिजेक्ट कर दिया।

Verka Milk 1

इससे पहले भी 1 मार्च को दूध के दो टैंकर लुधियाना मिल्क प्लांट से दिल्ली सप्लाई के लिए गए थे और यह भी रिजेक्ट करके वापिस भेज दिए गए। इन टैंकरों के डिसपैच नोट के पीछे जो रिपोर्ट अकिंत की गई है उसमें लिखा गया है कि दूध में कैमिकल होने की वजह से इसको रिजेक्ट किया जाता है।

Verka Milk 3

ये तीनों दूध के टैंकर लुधियाना मिल्क प्लांट में खड़े है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि मिल्क प्लांट के निलबिंत निर्देशक का कहना है कि मिल्क प्लांट में दूध  की गुणवता का ध्यान में नहीं रखा जाता है। जिस पर मिल्क प्लांट के जीएम हरविंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली सप्लाई के लिए गए दूध के टैंकर गुणवत्ता के कारण रिजेक्ट नहीं हुए थे।

Verka Milk

पिछले दो दिन से सूखा दूध बनाने का काम बंद था जिस कारण मिल्क प्लांट में काफी दूध इक्कठा हो गया था और दिल्ली में दूध की सप्लाई ज्यादा कर दी गई थी जिस कारण वहां के डीएमसी की तरफ से दूध वापस भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *