क्या सच में राहुल गांधी वोट डालने के लिए गये इटली ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष इन दिनों अपनी नानी के घर इटली गए हुए है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष इन दिनों अपनी नानी के घर इटली गए हुए है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रहा है कि राहुल गांधी इटली वोट डालने गए हुए है। इतना ही नहीं कई नेताओं ने राहुल गांधी पर चुटकी लेने से भी पीछें नहीं हट रहे है।

rahul gandhi

जिस कारण उन पर काफी टिप्पणी की जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी राहुल गांधी का इटली चले जाने को लेकर टिप्पणी की। उन्होने कहा कि मुझे भी Whatsapp पर मैसेज आया था कि इटली में चुनाव हो रहे है।

rahul gandhi amit shah

अमित शाह का ये कहना था कि राहुल गांधी इटली में हो रहे चुनाव में हिस्सा लेने के लिए गए है। इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने तो राहुल गांधी को नॉन सीरियस लीडर तक कह डाला। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि राहुल गांधी नेचुरल लीडर नहीं है, कोई भी नेता अपने कार्यकर्ताओं को छोड़ भागता नहीं है।

rahul gandhi

नेताओं की इन टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी टिप्पणियों और चुटकुलों में घिर गए है। जिसमें ये कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी नानी को मिलने की जगह वोट डालने के लिए गए है। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने राहुल गांधी पर किए जा रहे टिप्पणी पर कहा कि इसका कोई आधार नहीं है।

rahul gandhi

क्या अपनी नानी के घर जाना कोई अपराध है।

हालांकि राहुल गांधी ने इटली जाने से पहले ट्वीट करके बताया था कि वो अपनी नानी को मिलने जा रहे है। पर सोशल मीडिया पर राहुल गांधी इसलिए घिरे हुए है कि इटली वो तभी गए जब वहां पर चुनाव हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *