ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की भारत दौरे के बाद कैनेडा में खालिस्तान का मुद्दा गर्माया हुआ है। ट्रूडो की विरोधी पक्ष इस मामले को लेकर सियासत करने वाले थे पर सिख वोट बैंक के कारण उन्होने अपने पैर पीछे खींच लिए है।
सिखों की नाराजगी से डरते हुए विरोधी पक्ष कंजरवेटिव पार्टी ने पार्लीमैंट में खालिस्तान विरोधी बिल वापस ले लिया। कैनेडियन सिख एसोसिएशन और वर्ल्ड सिख संस्था ने बताया कि ये बिल सिखों को बदनाम करने वाला था। जिसको हटाने का फैसला तारीफ योग्य है।
इस बिल में हर किस्म के आतंकवादी और भारत आज़ाद खालिस्तान की स्थापना संबंधी किसी हिसंक कारवाई में शामिल होने वाले की प्रशंसा करने वालो का विरोध और अखंड भारत का समर्थन दर्ज किय़ा गया था। गौरतलब है कि ये बिल उस समय आया जब कैनेडियन पीएम की भारत दौरे के दौरान खालिस्तानी जसपाल अटवाल को खाने पर आमंत्रित करने पर चर्चा छिड़ी हुई थी।
वर्ल्ड सिख संस्था ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टोरी पार्टी इस बिल के द्धारा समुचे सिख कौम को आतंकवादी कह कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। पर जब इस बात का उन्हें पता चला तो उन्होने इस बिल को रोकने का प्रयास किया।



