ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरूग्राम में एटीएम लूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 2 महीने में एटीएम लूट और उखाड़े जाने की वारदातों ने पुलिस की नाम में दम कर रखा है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इसलामपुर में आईसीआईसीआई के एटीएम को बदमाश उखाड़ कर ले गए है। गौरतलब है कि इस एटीएम सेंटर के बाहर कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था।
जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। तमाम पुलिस प्रयासों के दौरान भी खाकी की फजीहत का सिलसिला जारी है। बीते 3 दिन में 3 वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किए है। तकरीबन 20 वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस कमिश्नर ने बढ़ती वारदातों में अभी तक दो थाना प्रभारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

