ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा सरकार चाहे बेटी बचाओं बेटी पढाओं के लाख दावे कर लें। बेटियों को बचाने के लिए लाख अभियान चला ले लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है। आए दिन बेटियों की आबरु तार तार की जा रही है ताजा मामला पंचकूला का है।
जहां 19 साल की युवती के साथ पंचकूला में जालसाज़ी कर सामूहिक बलात्कार किया। करीब 15 दिन पहले युवती ने कुणाल नाम के युवक से कैब बुक करवाई थी और उसी दौरान वो आरोपी युवक से मिली। इस दौरान युवती ने कुणाल से नौकरी के सिलसिले में बात की। युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। पेशे से टैक्सी चालक कुणाल ने युवती को पंचकूला सेक्टर 5 के एक होटल में बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और पीडित युवती को अकेला छोड़ कर फरार हो गए।
जैसे तैसे युवती पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां मामले की शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना प्रभारी राजेश कुमारी ने बताया की मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट की इंतज़ार की जा रहा है पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक बार फिर पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा लेकिन सवाल अब भी वहीं है की आखिर कब तक बेटियों की आबरु यूं ही लुटती रहेगी कब तक यूं ही बेटियां अपनी सुरक्षा के लिए दर दर की ठोकरे खाती रहेंगी।


