ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साइबर सिटी गुरग्राम के सेक्टर 37 की जेबीएम कंपनी के सामने 40 वर्षीय युवक की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। मृतक प्रवेश जो कि गुरुग्राम के सेक्टर 4 का रहने वाला था अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में घर जा रहा था कि तभी महिंद्रा पिकअप गाड़ी में आए अज्ञात बदमाशों ने फॉर्च्यूनर पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
एकाएक हुए इस हमले में जब तक प्रवेश भाटी संभल पाता तब तक हत्यारे बदमाश अपने मंसूबो में कामयाब होकर फरार हो गए। प्रवेश को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया।
बहरहाल पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर बदमाशो की पहचान करने में जुट गई है। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक प्रवेश भाटी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वही दिनदहाड़े हुए इस हत्या कांड से इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
इस वारदात के बाद ये सवाल खड़े हुए है कि कैसे कानून से बेख़ौफ़ बदमाश किसीं को भी सरेआम मौत के घाट उतार कर फरार होने में कामयाब हो जाते है, ओर पुलिस के हाथ कोई सुराग तक नही लग पाता। बहरहाल पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।



