कोटकपूरा में 2 स्थानों पर चली गोली,गोली लगने से एक महिला की मौत,एक व्यक्ति घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोटकपूरा शहर में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति के ज़ख़्मी होने की खबर है। मिली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोटकपूरा शहर में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति के ज़ख़्मी होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के जलालेआना की रहने वाली किरण बाला पर उसके ही रिश्तेदार ने गोली से हमला कर दिया।

firing

जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला के बेटे ने बताया कि घर पर कोई नहीं था। उसका चाचा घर पर आया और उसने गोली मार दी।

firing 2

जबकि दूसरी वारदात में आशु नाम का एक व्यक्ति जो बार्बर का काम करता था। उस पर उसकी ही दुकान में गोली से हमला कर दिया है। जिस कारण वह गंभीर रूप में घायल हो गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस गोली चलाने की वजह की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *