तीसरी तिमाही में देश की विकास दर 7.2 फीसदी, चीन को पछाड़ सबसे आगे भारत

नोटबंदी और जीएसटी के असर से निकलकर भारतीय अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे तेज ग्रोथ की ओर बढ़ने लगी है । चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में…

नोटबंदी और जीएसटी के असर से निकलकर भारतीय अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे तेज ग्रोथ की ओर बढ़ने लगी है । चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की विकास दर 7.2 फीसद रही है । ये विकास दर बीती पांच तिमाहियों में सबसे ज्यादा है ।

चीन को पछाड़ सबसे आगे भारत    

इसके साथ ही भारत की विकास दर एक बार दुनिया में सबसे तेज हो गई है। इस मामले में उसने चीन को फिर से पीछे छोड़ दिया है। चीन की विकास दर 6.8 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया है। आंकड़ों पर वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इससे देश में अर्थव्यवस्था की गतिविधियां तेज होने के संकेत मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *