ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मीडिया में पिछले काफी दिनों से श्रीदेवी की मौत पर लगातार कवरेज हो रही है पर एक शख्स एक में गायब है। जिसने श्रीदेवी की मृतक देह को भारत भेजने में मदद की थी। बता दें कि अशरफ नाम के व्यक्ति की ही बदौलत ही बॉलीवुड कलाकार श्रीदेवी की देह को भारस लेकर आ सकें।
बता दें कि श्रीदेवी की मृतक देह जब संयुक्त अरब अमीराद के एक साधारण मुर्दाघर में रखी था तो सिर्फ एक आदमी ने श्रीदेवी की मृतक देह को भारत भेजने में मदद की थी। अशरफ ने सरकारी मोर्चरी में जा कर वहां के अधिकारियों को सभी जरूरी दस्तावेज सौंपे।
इसके बाद श्रीदेवी की मृतक देह को भारत वापस लेकर आया गया। गौरतलब है कि अशरफ दुबई के रहने वाले है उन्होने अब तक 4700 मृतक शरीर को विश्व के 38 देशों में भेजने में मदद की है। श्रीदेवी की मौत दुबई के एक होटल के बाथटब में डुबने के कारण हुई थी।


