ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड की चांदनी श्रीदवी अपने परिवारवालों, बॉलीवुड जगत की हस्तीयों और अपने प्रशंसको को अपनी मौत का सदमा देकर हमेशा के लिए अलविदा कह कर चली गई।
जिस कारण सभी श्रीदेवी की मौत के बाद सदमे में है। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया। जहां पर सभी बॉलीवुड की हस्तीयों ने उनके अंतिम दर्शन किए।
इस दौरान जैकलीन फर्नाडीज भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थी। इस दौरान उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो हस्ती हुई नजर आ रही है। जिस कारण वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। सोशल मीडिया पर युजर्स का कहना है कि यदि वो किसी दिवंगत के प्रति सम्मान प्रगट नहीं कर सकती।
यदि उनको मीडिया कवरेज के लिए ही जाना था तो उनको जाना ही नहीं चाहिए था। एक यूजर ने तो इतना तक कह दिया कि यदि इस माहौल में वो झुठी एंक्टिग ही कर लेती। बता दें कि श्रीदेवी का निधन दुबई में शादी के समारोह के दौरान हुआ था। मुबंई के विले पार्ले सेवा समाज श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।



