ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं रही। इनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुख्याग्नि उनके पति बोनी कपूर ने दी। जिस कारण पूरा देश और बॉलीवुड जगत सदमें में है। बता दें कि श्रीदेवी का फिल्मी सफर काफी अच्छा रहा था।
महज 4 साल की आयु में ही उन्होने फिल्म जगत में कदम रख चुकी थी। श्रीदेवी की आयु 54 साल थी और उन्होने फिल्मों में काम 50 साल किया। श्रीदेवी ने अलग अलग भाषाओं की करीब 300 फिल्मो में काम कर चुकी थी।
4 साल की आयु में ही इनकी खुबसुरती के कारण ही इनको हर कोई बाल कलाकार के तौर अपनी फिल्म में लेना चाहता था। जैसे जैसे वो अपने करीयर की सीढ़ीयों को चढती गई वैसे वैसे ही श्रीदेवी और भी ज्यादा खुबसुरत होती चली गई।
साल 1967 में श्रीदेवी की पहली फिल्म थूनाईवान थी। ये फिल्म तमिल फिल्म थी। इस फिल्म में वो महज 4 साल की थी।
साल 1972 में उनकी दूसरी तमिल फिल्म अगाथीयार आई थी।
साल 1975 में जब वो 12 साल की थी तब उन्होने फिल्म जूली में अपने अभिनय की शुरूआत की थी।
साल 1976 में फिल्म मोन्दु मुदिचू में रजनीकांत के साथ काम किया था।
24 साल की आयू में उन्होने अनिल कपूर के साथ 1987 में फिल्म मि. इंडिया में काम किया था। जो सुपरहीट हुई थी।
1989 में जब वो 26 साल की थी तो श्रीदेवी गुरू फिल्म में नजर आई थी।
इसके बाद साल 1991 में लम्हें में अनिल कपूर के साथ नजर आई थी।
1997 में आई फिल्म जुदाई में उन्होने काम किया। शादी हो जाने के बाद उन्होने फिल्म जगत को अलविदा कह दिया था।
पर जब उन्होने साल 2012 में इंग्लिश विंग्लिश को लेकर आई तो उन्होने फिर से अपनी अभिनय का जादू बिखेरा।
साल 2018 में उन्होने अपने जिन्दगी का आखिरी विज्ञापन किया साथ ही वो अक्ष्य कुमार की फिल्म पैडमेन की स्कीनिंग में शामिल हुई थी।
24 फरवरी को वो दुबई में शादी के समारोह में शामिल होने के लिए गई थी।
इसके बाद चांदनी ने अलविदा कह कर सभी को सदमा दे दिया।














