सीआइसी ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय सूचना आयोग ने विदेश मंत्रालय से पीएम के विदेश दौरे पर खर्चे का रिकार्ड मांगा है । विदेश मंत्रालय से साल 2013…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय सूचना आयोग ने विदेश मंत्रालय से पीएम के विदेश दौरे पर खर्चे का रिकार्ड मांगा है । विदेश मंत्रालय से साल 2013 से 2017 के बीच एयर इंडिया का विमान चार्टर करने पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा गया है।

CIC के विदेश मंत्रालय को निर्देश   

मुख्य सूचना आयुक्त आर. के. माथुर ने मंत्रालय की इस दलील को खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा के लिए भारतीय वायुसेना और एयर इंडिया द्वारा दिए गए बिल की रकम, संदर्भ संख्या और बिल की तारीख से जुड़े विवरण से संबधित दस्तावेज अलग अलग विभागों में बिखरे पड़े हैं ।

पीएम के विदेश दौरों पर खर्च को करें सार्वजनिक

मंत्रालय ने कहा था कि आवेदक द्वारा मांगी गई सूचना को एक जगह करने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को लगाना पड़ेगा। यह मामला रिटायर्ड कोमोडोर लोकेश बत्रा से जुड़ा है। उन्होंने आरटीआई डाल कर वित्त वर्ष 2013-14 और 2016-17 के बीच प्रधानमंत्री के विदेश दौरों से संबंधित बिल, चालान और कई रिकॉर्ड का खुलासा करने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *