ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब की नगर निगम चुनाव में अपनी जीत को कायम रखते हुए कांग्रेस ने लुधियाना के 95 वार्डो में 62 वार्डों में जीत हासिल कर अपने विजय़ का झंड़ा लहरा दिया है।
इससे पहले कांग्रेस ने अमृतसर, जालंधर और पटियाला में शानदार जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग 24 फरवरी को हुई थी और 27 फरवरी को नगर निगम चुनाव में आए नतीजों में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है।
इसके इलावा बीजेपी अकाली गठजोड़ को 21 सीटें प्राप्त हुई है। वहीं दूसरे तरफ लोक इंसाफ पार्टी और आम आदमी पार्टी को 8 सीटें मिली है।


