ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ था पर रिपोर्ट के आने बाद श्रीदेवी की मौत का खुलासा हो गया है।
54 वर्षीय श्रीदेवी की मौत बाथटब में डुबने के कारण हुई है। बता दें कि दुबई की अथॉरिटीज ने भारतीय दूतावास को श्रीदेवी की मौत के साथ जुड़े सभी कागजात सौंप दिए है। गल्फ न्यूज के अनुसार श्रीदेवी की मौत पानी में डुबने के कारण हुई है।
उनका कहना है कि श्रीदेवी मौत के बाद बाथरूम में पाई गई थी। जब उनको दिल का दौरा पड़ा था तो वो बाथटब में गिर गई और वहीं पर उनकी मौत हो गई है। इसके इलावा उनका ये भी कहा कि है कि श्रीदेवी के खून के सैंपल में से अल्कोहल के अंश भी मिले है।
गौरतलब है कि रिपोर्ट के आने के बाद ये साफ पता चल रहा है कि श्रीदेवी की मौत के पीछे किसी तरह की साजिश नहीं थी। उनकी मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। पर पोस्टमार्ट रिपोर्ट की गोपनियता बनाई हुई है।



