ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मार्च महीने से स्कोडा की कारें खरीदना 35 हजार रुपये तक महंगा हो जाएगा | चेक गणराज्यस की कंपनी स्कोडा ऑटो इंडिया ने कहा है कि वह 1 मार्च से अपनी कारों की कीमतें बढ़ा देगी | कंपनी ने कीमतों में इजाफे के लिए बजट में बढ़ाए गए सीमा शुल्क को बताया गया है |
35 हजार तक बढ़ेंगे दाम
कंपनी ने कहा है कि एक मार्च से स्कोडा ऑटो इंडिया के सभी मॉडलों की कीमत 1 फीसदी तक बढ़ जाएगी और इसके साथ ही प्रभावी बढ़ोतरी 10 हजार रुपये के मुकाबले 35 हजार रुपये हो जाएगी |


