ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब नैशनल बैंक में बड़ा फेरबदल हुआ है | बैंक में 11 हजार 300 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर होने के बाद 1 हजार 415 कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है | ये फैसला हीरा कारोबारी नीरव मोदी की धोखाधड़ी के सामने आने के बाद लिया गया |
नीरव मोदी की धोखाधड़ी सामने आने पर की गयी कार्रवाई
पीएनबी ने बताया कि 257 सब स्टाफ स्तर के कर्मचारी, क्लर्क और अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है और ये तबादले 19 फरवरी, 2018 से किए गए हैं।

