ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोशल मीडिया के आने से पहले लोग खतों के सहारे एक दूसरे तक अपनी बात पहुंचाते थे पर आज मोबाइल फोन के आ जाने के बाद सोशल मीडिया ने लोगो को आपस में जोड़ा है। सोशल मीडिया आज लोगों की जिन्दगी में वहूत ही ज्यादा अहमियत रखता है।
सोशल मीडिया की वजह से आज दूर बैठे लोग भी नजदीक हो गए है। अपने लोग चाहे कितने भी दूर हो पर सोशल मीडिया के जरिए अपनो से जुडे रहते है। जैसे जैसे दूनिया Hi-Tech हो रही है दूर बैठे लोगों से जुडना उतना ही आसान होता जा रहा है।
सोशल मीडिया पर जैसे लोग एक दूसरे से जुडते जा रहे है वैसे ही ये अजीब तरह के अकाउंट भी बनाए जा रहे है। ऐसा ही ट्विटर पर एक अकाउंट है GOD का। इस अकाउंट को करीब 4.47 मिलियन लोग फॉलो कर रहे है।
पर GOD का ये अकाउंट सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो कर रहा है। जिस व्यक्ति को GOD फॉलो कर रहे है वो कोई और नहीं कलाकार Justin Bieber है। हालांकि इस अकाउंट के द्धारा मजाकिया ट्वीट किए जाते है। जिसमें लिखा जाता है कि मै भगवान हूं, और ये मेरा ट्वीटर अकाउंट है।



